बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या फिर एक बार बढ़ने लगी है। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिसई बलरामपुर, महुआढार श्रीदत्तगंज, सिविल लाइन बलरामपुर व बलरामपुर नगर में एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को चार कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 2022 हो गई है। 1931 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 58 है।