फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बढ़ी एमएसपी का चार लाख किसानों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज ​स्थित धान क्रय केंद्र। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। धान किसानों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। धान खरीद शुरू होने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य 69 रुपये बढ़ गया है। धान का एमएसपी बढ़ने से जिले के करीब चार लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा। धान खरीद की विभागीय तैयारी तेज चल रही है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में इस बार 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों से धान खरीदने के लिए तीन क्रय एजेंसियों ने इस बार 31 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया है। इसे लेकर विपणन विभाग क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से सामान्य धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष सामान्य धान 2300 रुपये व ए ग्रेड धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल था। धान का दाम बढ़ने से किसानों को अधिक मुनाफा मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। (संवाद)
इन क्रय एजेंसियों ने बनाए हैं केंद्र
खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के आठ व यूपीएसएस के 12 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। बलरामपुर तहसील क्षेत्र में आठ, तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में 18 व उतरौला तहसील क्षेत्र में पांच खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, बोरा, कांटा व किसानों के लिए पेयजल व बैठने आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है।
विज्ञापन

99 किसानों ने कराया पंजीकरण
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक 99 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बटाईदार किसान भी धान बेचने के लिए अपने नाम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए बटाईदार व मूल किसान के बीच लिखित सहमति पत्र, मूल किसान के भूलेख तथा उसके आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य किया गया है।
लेखपाल की आईडी से होगा सत्यापन
धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों के अभिलेखों का सत्यापन संबंधित क्षेत्र के लेखपाल की आईडी से ही होगा। किसानों के पंजीकरण प्रपत्र को सीधे लेखपाल की लॉगइन पर भेजा जाएगा और इस पंजीकरण प्रपत्र में दर्ज विवरण सत्यापन/संशोधन कर विवरण काे लेखपाल लॉक करेंगे।
विज्ञापन

- निश्चल आनंद, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें