फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मी तेज हो गई है। गांवों में बैठकों, चौपालों और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है। वहीं, प्रत्याशी अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश, पोस्टर और स्लोगन शेयर कर ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के दावेदार तुलसीपुर ब्लॉक निवासी रामअवतार यादव सोशल मीडिया पर युवाओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के विकास के लिए युवाओं की भूमिका अहम है। इसी तरह ग्राम पंचायत सोनपुरवा की महिला प्रत्याशी सुनीता देवी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के वादे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।
ग्राम पंचायत कटरा निवासी अजय पांडेय भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। वह किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्हें मुफ्त सिंचाई साधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे हैं। दूसरी ओर रामकुमार निषाद डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उनके एजेंडे का समर्थन करें। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार चुनाव में पारंपरिक जनसंपर्क के साथ-साथ डिजिटल प्रचार भी अहम भूमिका निभाएगा। इससे उम्मीदवारों की पकड़ खासकर युवाओं पर और मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें