फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, जिले में मिले 137 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिले में 137 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सहदेइया श्रीदत्तगंज निवासी मजहर खान (65) को बुखार, खांसी व सांस की शिकायत पर 6 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था।
जहां इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। खलवा मोहल्ला निवासी उत्तम प्रसाद (50) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर 6 मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। वह पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थे।
विज्ञापन

भोजपुरी संतरी गैसड़ी निवासी जितेन्द्र सिंह (81) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर पांच मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था 6 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसी तरह नौबस्ता पचपेड़वा निवासी पारस नाथ (49) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 30 अप्रैल को एल-2 कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 6 मई को उनकी मौत हो गई।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 137 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोंगों में सबसे अधिक पुरैना बुलंद गैड़ास बुजुर्ग में 12, घोसयारी बलरामपुर में 10 तथा कोतवाली गैसड़ी में 9 व्यक्ति शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5823 हो गई है। 4582 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 87 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1154 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें