फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में मानीगढ़हा गांव के मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के मानीगढ़हा गांव स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी बालकराम ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। वर्ष 1990 में इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान गज्जे को दी गई।
इस पर मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्वजों के जमाने में कलकत्ता से अष्टधातु की मूर्तियां लाई गई थीं जिनका पूजापाठ किया जाता था। मंदिर की देखभाल करने वाले अखिलेश पांडेय ने अष्टधातु मूर्तियों के चोरी होने की तहरीर सादुल्लाहनगर थाने में दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एसएन राय ने बताया कि तहरीर मिली है। ग्रामीणों ने तहरीर में कहा है कि वर्ष 1990 में डेढ़ लाख रुपये से अष्टधातु की मूर्तियां कलकत्ता से लाई गई थीं। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीओ उतरौला आरआर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी होने की सूचना दी है। फोरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम को जांच पड़ताल के लिए मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें