फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, पांच एसएसबी जवानों सहित 43 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार को पांच एसएसबी जवानों सहित 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पटेलनगर उतरौला निवासिनी कल्पना देवी(66) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 16 मई को लेवल-2 सतीश चन्द्र पांडेय मेमोरियल हास्पिटल गोंडा में भर्ती किया गया था।
जहां इलाज के दौरान 22 मई उनकी मौत हो गई। गोड़वा गैड़ास बुजुर्ग निवासी मोहम्मद शमीम(58) को बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत होने पर 19 मई को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान 22 मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बलुवा बलरामपुर निवासी राम छबीले (63) को बुखार, खांसी व सांस लेने में कठिनाई होने पर 20 मई को सतीशचन्द्र पांडेय मेमोरियल हास्पिटल गोण्डा में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 23 मई को उनकी मौत हो गई।
इसी तरह जमुनई फरेंदा बलरामपुर निवासी पाटनदीन शुक्ला (62) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 9 मई को सतीश चन्द्र पांडेय मेमोरियल हास्पिटल गोण्डा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 23 मई को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एसएसबी के पांच जवानों सहित 43 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों दो स्वास्थ्यकर्मी व एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 7272 हो गई है। 6406 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 127 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 739 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें