फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना लाइसेंस संचालित चार क्लीनिक सील, एक को नोटिस

विज्ञापन
-बलरामपुर के जूड़ीकुइंया में क्लीनिक की जांच करती टीम ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के जुड़ीकुइया में बिना लाइसेंस संचालित चार क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही एक अन्य क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गोपनीय शिकायत पर टीम गठित कर अस्पतालाें की जांच कराई। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुड़ीकुइया में छापा मारा। तीन टीमों को एक साथ देखकर बाजार में अफरा-तफरा मच गई। कई निजी क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग निकले।
एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शाद क्लीनिक एंड जच्चा-बच्चा केंद्र जुड़ीकुईया, अकबुन्निशा पॉलीक्लीनिक एंड जच्चा-बच्चा केंद्र, एसके हेल्थ केयर एंड जच्चा-बच्चा केंद्र व सारा फ्रैक्चर क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच करने पर पता चला कि चारों क्लीनिक बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर संचालन पर एसीएमओ ने तत्काल चारों क्लीनिक को सील करा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मैक्स पैथोलॉजी सेंटर की जांच में पाया गया कि संचालक ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। बिना लाइसेंस सेंटर के संचालन पर संचालक डॉ. सुनील मिश्र को नोटिस दिया गया है। टीम में एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अजय शुक्ल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, डॉ. अरविंद कुमार व राजेश हंस मौजूद रहे।
अधीक्षक की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
पचपेड़वा क्षेत्र में अवैध तरीके से नर्सिंग होम व क्लीनिक के संचालन से अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। नियमानुसार सीएचसी अधीक्षक को हर महीने क्षेत्र में भ्रमण कर बिना लाइसेंस के नर्सिंग होम व क्लीनिक की जांच कर कार्रवाई करनी होती है। यदि वह नियमित कार्रवाई करें तो फर्जी नर्सिंग होम, अस्पताल व क्लीनिक का संचालन होने ही न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें