फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ी प्रयागराज रवाना

Thu, 29 Oct 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में मौजूद चयनित ​खिलाड़ी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। स्थानीय हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के चार खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन


व्यायाम शिक्षक नसीम अहमद के मार्गदर्शन में कमरान अकमल (डिस्कस थ्रो), अमन कुमार (जैवलिन थ्रो), राहुल कुमार (800 मीटर दौड़) और वाहिद हुसैन (लंबी कूद) को सम्मानपूर्वक प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें