फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के देहात कोतवाली में मौजूद पकड़े गए अंतरजनपदीय चोर ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। बड़े वाहनों के डीजल टैंक तोड़कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह प्लास्टिक की पिपियों में करीब 210 लीटर डीजल, डीजल निकालने वाली तीन पाइप, दो मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त एक्सयूवी-500 बरामद हुई है।
विज्ञापन


एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि 25 सितंबर को चितईपुर निवासी गणेश सोनकर ने तहरीर देकर बताया था कि 24 सितंबर की रात घर के सामने खड़े उनके 24 चक्का ट्रक का डीजल टैंक तोड़कर डीजल चोरी कर लिया गया। उन्होंने पहले भी ट्रक से डीजल चोरी होने की बात बताई थी। मामले में कोतवाली देहात में केस दर्ज किया गया था।

शनिवार को गोोंडा-बलरामपुर मार्ग पर शक्ति स्मारक स्कूल के पास पुलिस ने दो बाइकों से जा रहे वाहिद, शाने अली और रामतेज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने डीजल खरीदने वाले बेद प्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया डीजल और डीजल निकालने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


गिरफ्तार वाहिद गोोंडा, शाने अली बहराइच, रामतेज श्रावस्ती और बेद प्रकाश गोंडा के निवासी हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर और मऊ समेत कई जिलों में चोरी, हथियार, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें