बलरामपुर। पूर्व वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने मंगलवार को मीडिया कर्मी व अन्य लोगों को सुरक्षा किट वितरित किया। इस दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा किट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व वन निगम चेयरमैन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। मास्क का प्रयोग करके हम सभी लोग कोरोना से बच सकते हैं।
लॉकडाउन के बाद मिली छूट में लोग लापरवाही न बरतें। कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से निकलते समस मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। दो गज की दूरी का पालन अवश्य करें। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग कोरोना का टीका भी जरूर लगवाएं। इस दौरान पूर्व चेेयरमैन ने मीडिया कर्मियों व अन्य लोगों को मास्क आदि का वितरण भी किया।