बलरामपुर। माटी कला के 25 कामगीरों को टूल किट देने का लक्ष्य शासन स्तर से प्राप्त हुआ है। 18 से 45 वर्ष के कामगीरों को आवेदन के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम ग्रामोद्योग अधिकारी आरसी प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की तरफ से संचालित कार्यक्रम के तहत जिले के 25 कामगीरों को टूल किट प्रदान करने का लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किया गया है।
माटीकला से जुड़े कुम्हार जाति के कामगीरों को विद्युत चलित चाप पटरी व्हील का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत उद्यम चलाने वालों को टूल किटस दिया जाएगा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होगी और अपना आवेदन कार्यालय में देंगे।
आवेदन में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र व राशन कार्ड लगाकर 20 जून तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।