फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक आईडी से पूर्व चेयरमैन को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन को सोशल मीडिया पर फेक आईडी से जानमाल की धमकी दी जा रही है। पूर्व चेयरमैन तथा उनके समर्थकों पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल की जा रही है। पड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में यथोचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए पत्र में पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत तुलसीपुर फिरोज पप्पू ने कहा है कि वर्तमान में उनकी पत्नी कहकशां फिरोज चेयरमैन है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया व फेसबुक आदि पर फेक आईडी बनाकर मेरे तथा मेरे समर्थकों के ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। इस कृत्य से मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग नंबरों से फोन कर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मुझे मानसिक रूप से परेशान कर मेरी हत्या की साजिश की जा रही है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें