फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नकल विहीन परीक्षा के लिए पांच सचल दल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पांच सचल दल का गठन किया गया है। सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करेंगे। सचल दल के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

18 फरवरी से 12 मार्च तक जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 11,028 छात्र एवं 9,826 छात्राएं शामिल होंगी। वहीं इंटरमीडिएट में 8,128 छात्र एवं 7,162 छात्राएं परीक्षा देंगी। जिले में कुल 36,144 विद्यार्थी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। पारदर्शी ढंग से नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से पांच सचल दल का गठन किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि सचल दल में एक मुखिया के साथ कम से कम दो शिक्षक एवं अधिक से अधिक चार शिक्षक शामिल किए गए हैं। प्रत्येक दल में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक सचल दल में पुरुष के साथ महिला शिक्षक एवं महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल रहेंगी। सचल दल परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की जांच कर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन


27 परीक्षा केंद्रों पर आज पहुंचाए जाएंगे प्रश्नपत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है। अब तक 39 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाया जा चुका है। शेष 27 परीक्षा केंद्रों पर 16 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

- मृदुला आनंद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें