फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 800 मीटर दौड़ में अनुपमा व शिवम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रयास एवं पराक्रम का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


800 मी बालिका वर्ग में अनुपमा चौरसिया ने प्रथम, खुशी सिंह ने द्वितीय और शिखा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में शिवम तिवारी को प्रथम, दुर्गेश पांडेय को द्वितीय और देशराज को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में शिवम तिवारी ने बाजी मारी। 200 मीटर रेस, रिले रेस एवं हैमर थ्रो स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताएं डॉ. श्री नारायण सिंह व अन्य प्राध्यापकों की देखरेख में संपन्न हुई। क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्त ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। विजेताओं को 17 फरवरी को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें