फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गश्त के दौरान वन रक्षक व सहयोगी कर्मी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा जंगल के भांभर रेंज बेलभरिया बीट के वन रक्षक मयंकर सिंह व सहयोगी कर्मी ग्राम पिपरा सड़वा निवासी टिर्रे गौतम की गश्त के दौरान दबंगों ने पिटाई कर दी। पचपेड़वा थाने की पुलिस ने विशुनपुर कोड़र निवासी नरदाहे, अयोया उर्फ गुल्ले, लाला, गोविंद उर्फ बभना, भल्लन व मोहन उर्फ नंगे और छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मयंकर सिंह ने बताया कि एक दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे अपने हमराही ग्राम पिपरा सड़वा निवासी टिर्रे गौतम के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी ग्राम विशुनपुर कोड़र निवासी नरदाहे एक लड़के के साथ भैंस चरा रहे थे। जंगल में तेंदुओं के हमले के डर से दोनों को भैंस चराने से मना किया तो झगड़ा करने लगे।
आरोपी गांव में जाकर पांच लोगों को बुलाया लाए। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व बांका लेकर पहुंचे आरोपियों ने दोनों की पिटाई की और अपने घर के पास चौराहे पर ले गए। वहां आरोपियों के घर की छह महिलाओं ने भी पिटाई की, जिससे वर्दी फट गई। दोनों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर छह नामजद व छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें