फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाघ के हमले में मौत के बाद वन विभाग अलर्ट, गांव में चौपाल

Sat, 11 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23- पचपेड़वा क्षेत्र में घटना की जानकारी लेते डीएफओ गौरव गर्ग व वन विभाग के कर्मी।स्रोत वि
विज्ञापन
गैसड़ी। क्षेत्र के ग्राम रेहरा धुबौलिया में शुक्रवार को बाघ के हमले में 45 वर्षीय हरिकांत यादव की मौत के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को डीएफओ गौरव गर्ग, एसडीओ मनोज कुमार तथा वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन



अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि जंगल या सघन झाड़ियों वाले क्षेत्रों में अकेले न जाएं और पशु चराने के दौरान समूह में रहें। बच्चों को भी शाम के समय घर से बाहर न भेजने की अपील की गई। वन विभाग ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने को कहा, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने सहित अन्य कदम भी उठाए जाएंगे। साथ ही मृतक के परिजनों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि भाभर रेंज के जंगल से सटे इलाकों में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है। पशु चराने गए हरिकांत यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से लोग खेत और जंगल की ओर जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताया।



घटना से विधायक खफा, मुख्यमंत्री से 10 लाख की आर्थिक मदद की मांग

क्षेत्रीय विधायक राकेश यादव ने मृतक परिवार को 10 लाख रुपये की अहेतुक सहायता दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले की यह पांचवीं घटना है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को ठोस कदम उठाने होंगे। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को जागरूक करने की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें