फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Sat, 11 Apr 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से रुपये ठगने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अजबनगर फरेंदा निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति का 17 मार्च 2025 को निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद वह अपने एक पुत्र व एक पुत्री के साथ रह रही हैं। इसी दौरान मोबीन निवासी पाटकजोतिया और आजम निवासी लखनऊ उनसे मिले। दोनों ने खुद को रेलवे में टीटी बताते हुए उनके बच्चों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
बताया कि आरोपियों ने पहले कागजी कार्रवाई, स्टांप व अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग तिथियों में रुपये मांगे। विश्वास में लेकर करीब 70 हजार रुपये से अधिक नगद ले लिए। रुपये देने के लिए महिला ने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी। इसके बावजूद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता ने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा गया कि यदि वह मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लेती है तो उसका पैसा वापस करा दिया जाएगा और उसे 7 से 8 लाख रुपये भी दिलाए जाएंगे। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लगातार फोन कर उसे लखनऊ चलने का दबाव बनाया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस ने नामजद आरोपियों मोबीन और आजम पर धोखाधड़ी, धमकी तथा अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें