फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी बेलीकला गांव में फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलीकला गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। पंचायत चुनाव के मतदान के दिन 26 अप्रैल की शाम को दो उम्मीदवारों के बीच विवाद हो गया था जिसमें दो वाहन जला दिए गए थे और दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद व युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित 11 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
घटना के बाद से बेलीकला गांव में आठ दिन बाद भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। गांव के लोग डरे व सहमे हुए है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि गांव में कोई और बवाल न हो इसके लिए फोर्स तैनात की गई है। मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर व दीपांकर सिंह समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
गैर नामजद वाले सभी आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। उधर दबे जुबान से ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के राजनीति के चक्कर में उनकी जिंदगी बंद घरों में बीत रही है। पुलिस की डर से गांव के लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें