फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम ठंड का एहसास

विज्ञापन
बलरामपुर में शुक्रवार की सुबह छाया कोहरा।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोहरे ने दस्तक दे दी है। दो दिनों से लगातार सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। वहीं कोहरा छाने से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह की शुरुआत होते ही तराई में कोहरा छाने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ जिला मुख्यालय पर दोनों दिनों से सुबह घना कोहरा छा रहा है। कोहरा छाने को लोग ठंड की शुरुआत मान रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। शहर की प्रमुख सड़कों पर चालक वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करते दिखे।
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह का कहना है कि तराई क्षेत्र होने से यहां अक्तूबर माह से ही ठंडक का एहसास होने लगा है। अगर लगातार इसी तरह सुबह कोहरा छाता रहा तो ठंड जल्द ही ठंड पड़ने लगेगी।
विज्ञापन


बच्चों व बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल
जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद शरद ऋतु की शुरुआत हो रही है। शरद ऋतु में सुबह-शाम ठंडक का एहसास होता है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों के सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खान-पान के साथ ही मोटे कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें