फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हलौरा में फिर दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के हैलारा में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। हलौरा निवासी निसार, बुद्धू, स्वामी ने बताया कि करीब दो माह से तेंदुआ गांव के इर्द-गिर्द घूमता रहता है। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से मस्जिद में जा रहे थे। तभी मस्जिद के बाहर तेंदुआ खड़ा दिखा। तेंदुए को देख वह भागकर अपने घर में घुस गए। ग्रामीणों ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गांव में कैमरा लगवाने की मांग की है। वहीं रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि गांव में पिंजरा लगवाया गया तथा पिंजरे के पास ट्रेपिंग कैमरा भी लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें