फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में घने कोहरे के चलते मंगलवार को लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चालकों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड से लोग कांपते हुए नजर आए। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने अभी ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बीते दो दिनों तक मौसम साफ रहा, लेकिन मंगलवार को अचानक इसमें बदलाव नजर आया। सुबह घना कोहरा होने के चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी तेज हवा के कारण आगामी दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है जिससे ठंड बढ़ने के आसार है।
इसके बाद पूर्वी हवाओं के बदलने से तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि आसमान साफ रहने और हल्के कोहरे की संभावना है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी इरफान अहमद खान ने इमिलिया खादर, पजोहा व मलदा आदि ने गांवों में शिविर लगाकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। वितरण में अब्दुल रहमान, अजीज रब्बानी, वकील, जिकरुल्लाह, सईद व अखलाक आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें