फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के पास से मायूस होकर लौटे 168 फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आईं 193 शिकायतों में मात्र 25 का ही मौके पर निपटारा हो सका। उतरौला तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमे डीएम श्रुति ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। वहीं शिकायतों का निपटारा नहीं होने के चलते 168 फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उतरौला तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नगर निवासी आदिल हुसैन ने तीन करोड़ रुपये से निर्माण कार्य का गुपचुप टेंडर कराने, गांधीपार्क का सुंदरीकरण न होने व सड़कों की बदहाली जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसी तरह से इरशाद अहमद ने सीएचसी उतरौला में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आदि को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।
आदिल व इरशाद के प्रार्थना पत्र का मौके पर निपटारा नहीं हो सका। वहीं अन्य फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद डीएम ने उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को जनहित से जुड़े सभी मामलों का निर्धारित समय के अंदर निपटारा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी पारदर्शिता के साथ संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आए प्रार्थना पत्रों का निपटारा कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 92 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें नौ का मौके पर निपटारा कराया गया। बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराकर ऑनलाइन कर दिया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, सीओ आरआर सिंह, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र व डीआईओएस गोविंद राम आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। यहां पर 47 प्रार्थना पत्र आए। पांच का मौके पर निपटारा कराया गया। इस अवसर पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र, तहसीलदार शेख आलमगीर व पवन कुमार आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में तहसीलदार न्यायिक उमेश चंद्र शुक्ल ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान 54 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें