फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती की कटान से 200 घरों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Sun, 30 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बेला गांव के पास कटान कर रही राप्ती नदी
विज्ञापन
महराजगंज तराई। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला में राप्ती नदी की तेज कटान से ग्रामीणों में दहशत है। बेला गांव के मजरे हरिवंश पुरवा और कोडारी गांव के समीप नदी तेजी से कटान करते हुए करीब 35 किसानों की कृषि योग्य भूमि धारा में सामहित हो चुकी है। कटान लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो करीब 200 घरों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मीनाक्षी ने बताया कि पिछले कई दिनों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को लगातार कटान की जानकारी दी जा रही है, लेकिन अब तक मौके पर कटान रोकने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी की कटान से अब तक कई किसानों की बड़ी मात्रा में कृषि भूमि कट चुकी है। इनमें मोबीन की पांच बीघा, रईस की दो बीघा, रामदयाल की 18 बीघा, अवधराम की 22 बीघा, मेलाराम की तीन बीघा, दयाराम की तीन बीघा और बराती सैनी की नौ बीघा भूमि शामिल है।
ग्रामीण उमेश यादव, राजेश कुमार, अजय कुमार पांडेय, कृष्ण मोहन, राममूरत, रामनरेश, उदयभान, नीरज, त्रिभुवन, जगतराम और शारदा प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि राप्ती नदी का कटान लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे तत्काल सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी तुलसीपुर हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें