फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात नेपाल सीमा के गांवों से टिड्डी भगाने पहुंचे डीएम व एसपी

विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा क्षेत्र में टिड्डियों के हमले की निगरानी करते डीएम, एसपी व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। आधी रात नेपाल सीमा के गांवों से टिड्डियों के दल को भगाने के लिए मौके पर डीएम व एसपी दल बल के साथ पहुंच गए। जनपद सिद्घार्थनगर के रास्ते टिड्डियों का दल मध्य रात्रि के समय बलरामपुर में पहुंच चुका है। भारत-नेपाल सीमा से सटे तीन गांवों में टिड्डियों का दल आतंक मचा रहा है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के चंदनपुर, भुसहर व भगवानपुर गांवों में टिड्डियों के दल ने हमला बोल दिया है। रसायनों के छिड़काव से 40 प्रतिशत टिड्डियों के मारे जाने का दवा किया जा रहा है। टिड्डियों के हमलों से 15 प्रतिशत के नुकसान का अनुुमान लगाया जा रहा है। शहरों में भी टिड्डियों को भगाने के लिए प्रशासन की तरफ से ढोल, नगाड़ों व थालियों को भगाने का सभी को सुझाव दिया जा रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर सोमवार/मंगलवार की आधी रात को डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविन्द मिश्र, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, डीसीओ आरएस कुशवाहा व शुगर कंपनी तुलसीपुर के जीएम केन डा आरपी शाही के साथ कृषि व दमकल की टीमें टिड्डियों के दल को रोकने में जुट गई। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के चंदनपुर, भुसहर व भगवानपुर गांवों में टिड्डियों के दल का हमला हुआ है। मंगलवार की सुबह क्षेत्र में बारिश होने के चलते टिड्डियों का दल जंगल में रुक गया है।
विज्ञापन

टीमों ने दवाओं का छिड़काव कर 40 फीसदी टिड्डियों को मार गिराया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि मौके पर नगर पालिका पचपेड़वा की दो और फायर के दो टैंकर से चंदनपुर जंगल व भुसहर में क्लारपायरीफास का 15 हेक्टेयर में छिड़काव कराया गया है। अभी तक टिड्डी दलों ने जंगल के सागौन, शीशम व साखू के पत्तों को नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के 40 हेक्टेयर क्षेत्रफल में टिड्डियों का दल फैला है। अभी टिड्डियों ने 10 से 15 प्रतिशत क्षेत्रफल में फसलों व पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें