फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरझार पहाड़ी नाले में उफान से कई गांव घिरे

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के भोजपुर गांव के पास कटान रोकने के लिए कटान रोधक बनाते मजदूर - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से मंगलवार को करीब डेढ़ दर्जन गांव जलमग्न हो गए। बाढ़ का पानी घर में घुस जाने से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। बाढ़ के कारण खेतों में लगी फसल भी बर्बाद होने लगी है। कई गांव जाने वाले मार्गों पर तेज बहाव होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। सरकारी सहायता न मिलने से बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के चलते हरिहरनगर, रूपनगर, दांदव, सुगानगर, बल्दीडीह, शांतिनगर, रामगढ़ मैटहवा, साहेबनगर, जगरामपुरवा व लालबोझी सहित करीब डेढ़ दर्जन गांव बाढ़ का पानी से घिर गया है। इन गांवों को जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों का आवागमन बंद हो गया। ग्रामवासी पवन कुमार, नुरूल, सलाम, बड़का, जीवनलाल, अब्दुल सलाम व तुलाराम आदि ने बताया कि लगातार पहाड़ी नाले में उफान आने से हम लोगों के गांव में बाढ़ आ जा रही है लेकिन बावजूद इसके अभी तक हम लोगों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है।
खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से गांव में पानी घुस गया। पानी भर जाने के कारण खाना बनाने तक की जगह नहीं बची है। बार-बार बाढ़ आने के कारण फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। इस संबंध में एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में टीम भेजी जा रही है। पीड़ितों को सहायता दृिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पहाड़ी नालों व राप्ती में हो रही जलस्तर में वृद्घि से गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग पर स्थित दतरंगवा डिप पर बाढ़ का पानी अब खतरनाक हो गया है। मंगलवार को इस डिप से गुजर रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल के तालाब में डूबने लगी। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई निवासी चालक मुरलीधर जायसवाल ने बताया कि डिप पर पानी के बहाव का आंकलन नहीं कर पाए। दतरंगा डिप पार ही कर रहे थे कि बहाव तेज होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित हो गई। बोलेरो डिप के बगल स्थित तालाब में डूबने लगी। इसी बीच चालक ने सतर्कता दिखाते हुए बोलेरो से कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में क्रेन की मदद से बोलेरो को भी पानी से बाहर निकाला गया।
मंगलवार शाम नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 46 सेंटीमीटर ऊपर 104.180 मीटर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। जलस्तर बढ़ने से सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला तहसील में तटवर्ती गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बेलहा, लालाजोत, करमोहना, भोजपुर, सुहागिनपुरवा, गोसाईंपुरवा, गोनकोट, चरनगहिया, सोनपुर, नैनसुखवा, भरवलिया, परसौना सहित कई गांव के पास नदी ने कटान तेज कर दी है। बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी कटान रोकने के प्रयास में जुटे हैं। आपदा अधिकारी/एडीएम एके शुक्ल ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें