फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले के बाढ़ से 24 गांव बने टापू, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। खरझार नाले में अवैध खनन के चलते सड़क तालाब बन चुकी है। बरसात के समय बाढ़ का पानी भर जाने से 24 गांव टापू बन चुके है। क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। सेमरी खैरहनिया मार्ग के डिप पर एक माह से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर डिप पर पुल निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी राम निवास यादव, ओमकार वर्मा, कृष्ण चंद्र वर्मा, विजय कुमार सिंह, केवला प्रसाद मिश्र, बिहारी वर्मा, कृष्णदत्त दूबे व राज कुमार मिश्र आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि तुलसीपुर ब्लॉक के सेमरी खैरहनिया मार्ग के गंजडी, सम्मय माता डिप पर एक महीने से 24 गांव के लोगों का आवागमन ठप है।
इस डिप पर खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी भरा हुआ है। टेढ़ीप्रास, बलिदानडीह, उदईपुर, खैरहनिया, भुजैरा, पूरनपुर, गंजड़ी, नरायनपुर, गनवरिया व लक्षुवापुरवा सहित 24 गांव के लोग रास्ता न होने से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। गत वर्ष भारतीय किसान संघ की तरफ से पुल बनवाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन

डीएम ने पुल निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया था। डिप पर 10 फिट पानी होने के चलते लोग इस पार से उस पार नहीं आ-जा पा रहे है। गत वर्ष इस डिप पर नाव का इंतजाम कराया गया था लेकिन इस बार नाव की भी व्यवस्था नहीं है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से डिप पर पुल निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें