फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पांच पशु चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प, सुविधाएं बढ़ेंगी

Tue, 08 Sep 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के श्रीनगर में ​स्थित पशु चिकित्सालय।-संवाद - फोटो : पालीवाल हॉल में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनती विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर,डीएम एवं सीडीओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के जर्जर पशु चिकित्सा केंद्रों की सूरत अब बदलने वाली है। शासन ने श्रीनगर पशु चिकित्सालय समेत पांच पशु सेवा केंद्रों की मरम्मत, बाउंड्रीवाल की मरम्मत और रंगाई-पुताई के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए दो-दो लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे लंबे समय से बदहाल केंद्रों पर पहुंचने वाले पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




श्रीदत्तगंज विकासखंड के श्रीनगर पशु चिकित्सालय, गैसड़ी के पिपरा पशु सेवा केंद्र तथा बलरामपुर विकासखंड के नंदनगर, खगईजोत और चकवा पशु अस्पतालों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन केंद्रों पर भवन की आवश्यक मरम्मत के साथ बाउंड्रीवाल की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा।



गौरतलब है कि अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी ने 14 अगस्त के अंक में राजकीय पशु चिकित्सालयों की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर में केंद्रों की खराब स्थिति और पशुपालकों को हो रही दिक्कतों को सामने रखा गया था। इसके बाद केंद्रों के सुधार के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए थे। अब पांच केंद्रों के लिए बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन




मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से पांचों केंद्रों में आवश्यक मरम्मत, बाउंड्रीवाल की मरम्मत और रंगाई-पुताई समेत निर्धारित कार्य कराए जाएंगे। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पशुपालकों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें