फोटो-32- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार में माता को किट देते चिकित्सक व अन्य। स्रोत वि
बलरामपुर। जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। अस्पताल में जन्म लेने वाली पांच कन्याओं की माताओं को बेबी किट, मिठाई व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से किसी घर में कन्या का जन्म होता है। घर में कन्या का जन्म होने पर मायूस न हों। परिवार में खुशियों का माहौल हो, इसी उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है, उनका लाभ लें। कहा कि बेटियों को कतई बोझ न समझें। बेटी और बेटे में समान व्यवहार रखें। मिशन शक्ति अभियान लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए सरकार की अच्छी पहल है। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से शुभम पांडेय भी मौजूद रहे। संवाद