फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर से निकली किशोरी का शव मिला, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Mon, 29 Jun 2026 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मिला। सोशल मीडिया पर शव मिलने की सूचना और तस्वीर देखने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिचड़ी सरदारपुरवा निवासी नंदिनी (17) रविवार को घर से निकली थी । परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार को सोशल मीडिया पर बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के उदईपुर गांव के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना प्रसारित हुई। सूचना मिलने पर मृतका का भाई प्रदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचा और शव की पहचान अपनी बहन नंदिनी के रूप में की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें