फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख जनधन खाताधारकों को मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पांच लाख जनधन खाताधारक महिलाओं को भारत सरकार के केंद्रीय बजट से सौगात मिली है। जनधन ग्राहकों को पांच से 10 हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

12 प्रतिशत ब्याज का भुगतान कर जनधन खाताधारक ओवरड्राफ्ट योजना का लाभ उठा सकेंगे। शुक्रवार को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट में जनधन खाताधारकों को सुविधाएं दिलाने पर फोकस किया गया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से जिले पांच लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
जिले के 139 बैंक शाखाओं में चार लाख 99 हजार से अधिक जनधन खाते संचालित हैं। बैंक प्रबंधकों का कहना है कि जिले में करीब 75 प्रतिशत जनधन खातों से नियमित लेनदेन किया जा रहा है। नियमित लेनदेन करने वाले जनधन खातों के ग्राहकों को अब पांच से 10 हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

ओवरड्राफ्ट की निकासी के बाद से जमा करने तक जनधन खाताधारकों से 12 प्रतिशत ब्याज वसूल किया जाएगा। जनधन खाताधारकों ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में यह सुविधा काफी कारगर साबित होगी। मुसीबत के समय किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। पैसा देने के बाद अधिक वसूली करने वाले साहूकारों से भी निजात मिल जाएगी।
एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई ने बताया कि जिले के सभी 139 बैंक शाखाओं में महिलाओं के करीब पांच लाख जनधन खाते खोले गए हैं। संसद में केंद्रीय बजट में जनधन खाताधारकों को पांच से 10 हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी गई है।
जनधन खाते से नियमित लेनदेन करने वाले खाताधारकों को ही यह सुविधा मिल सकेगी। ओवरड्राफ्ट करने वाले जनधन खाताधारकों को 12 प्रतिशत ब्याज भी चुकाना पड़ेगा। जनधन खातों से लेनदेन न करने वाले ग्राहकों से अपील की जा रही है कि पैसा जमा करके खाता संचालित करा लें और सरकार की योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें