फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पांच दिवसीय सालाना उर्स 11 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर स्थित बाबा हुरमत शाह रहमतउल्ला अलैह के आस्ताने पर 11 जनवरी से पांच दिवसीय सालाना उर्स शुरू होगा। बुधवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर उर्स में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। अलग-अलग कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बाबा हुरमत शाह आस्ताना कमेटी के चीफ सुपरवाइजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी ने कहा कि उर्स में आने वाले अकीदतमंदों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए बैठने व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। सचिव हकीम निसार वारिस ने बताया कि उर्स के पहले दिन 11 जनवरी को आस्ताने पर मौला अली का कुल शरीफ और मिलाद शरीफ का आयोजन होगा।
दूसरे दिन 12 जनवरी को आस्ताने से गागर-चादर का जुलूस निकाला जाएगा। 13 जनवरी को जवाबी कव्वाली का आयोजन होगा। 14 जनवरी की शाम को ताक भराई का जुलूस आस्ताने से निकलना जाएगा। अंतिम दिन 15 जनवरी को बाहर से आने वाले एहराम पोश वारसियों के विदाई की रस्म अदा की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें