फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए रैंडम चेकिंग के साथ-साथ रेलवे एवं बस स्टेशनों पर भी कोविड जांच की जा रही है। सोमवार की रात गोंडा रेलवे स्टेशन पर जिले के तीन यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंगलवार को जिले में रैंडम चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. एके सिंघल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। सोमवार की रात गोण्डा जंक्शन पर मुंबई से घर लौट रहे बलरामपुर जनपद के तीन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। तीनों यात्रियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त जिले में रैंडम चेकिंग के दौरान बलरामपुर ब्लाक के गौरा चौराहा एवं गैसड़ी ब्लाक के पुरुषोत्तमपुर गांव में एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इन लोगों में कोरोना का लक्षण न होने पर होम आइसोलेट किया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि इस समय जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 48 है।
विज्ञापन

1782 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को लगा कोरोना टीका
कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए मंगलवार को जिले के 23 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण सत्र में 3376 के सापेक्ष 1782 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया गया है। इस दौरान 29 फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड की दूसरी डोज भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें