फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार की अवैध वसूली के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पांच हजार की अवैध वसूली के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। देहात कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सीओ सिटी वरुण मिश्र ने उतरौला रोड पर कलवारी गांव के पास बाईपास तिराहा चुंगी नाका पर छापेमारी करके अभियुक्तों की धर-पकड़ की थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने रविवार को बताया कि एसपी के निर्देश पर उन्होंने देहात कोतवाली के एसआई मनीष कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबिल महेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबिल कृष्णकांत पटेल व रणविजय सिंह के साथ उतरौला रोड पर कलवारी गांव के पास बाईपास तिराहा चुंगी नाका पर छापा मारा।
मौके पर अमित तिवारी, महताब, अतुल कुमार सिंह, उमेश बहादुर सिंह उर्फ पिंटू सिंह व छोटू अंसारी को नगर पालिका की फर्जी रसीदें छपवाकर वाहनों से अवैध वसूली करने करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

अभियुक्तों के पास से नगर पालिका के नाम से छपी 11 गड्डी फर्जी अवैध रसीदें और अवैध वसूली का 4970 रुपये बरामद किया गया है। सभी रसीदें व नकदी कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। मामले की गहन छानबीन कराई जा रही है। मामले की साजिश करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें