फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर किया फायर, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंधियारी बाग में शनिवार देर रात मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे लोगों ने तमंचे से एक व्यक्ति पर फायर कर दिया। हमले में पीड़ित बार-बार बच गया। पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में मोहल्ला अंधियारी बाग निवासी शाहरुख पठान ने कहा है कि शनिवार देर रात वह चौक बाजार स्थित चूड़ी मार्केट में अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मोहल्ले के ही तनवीर अहमद व तीन अन्य लोग आए और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
मना करने पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हमले में वह बच गया। लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग गए। नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि शाहरुख पठान की तहरीर पर तनवीर अहमद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें