फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नौ घरों की गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के रामपुर गांव में लगी आग से जल घर-गृहस्थी का सामान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
गेंडास बुजुर्ग (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटईरामपुर के मजरे रामपुर में शुक्रवार की शाम चार बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। घटना में 9 परिवारों के घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में पांच मवेशियों के झुलसने से मौत भी हो गई। हलका लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

रामपुर गांव में शुक्रवार की शाम चार बजे मंगली के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने चिनकू, बब्लू, राम तीरथ, बुधराम, तिलक राम, जनक, दया लाल व ढाकन के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया।
घटना में पीड़ितों के घर रखा सारा अनाज, कपड़ा व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग में बुधराम व लल्लन की दो सूकर तथा चिनकू, जनक व दया लाल की भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें