फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में लगी आग, बाइक-स्कूटी समेत लाखों का सामान राख

Sat, 01 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
जले वाहन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के भगवतीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व गृहस्थी के सामान सहित किराना दुकान का सामान भी जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान गृह स्वामी के पुत्र के दोनों पैर झुलस गए। घटना में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

भगवतीगंज निवासी सत्यनारायण साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो घर के भीतर आग की लपटें उठती दिखाई दीं। परिवार के सभी सदस्य पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर किसी तरह सुरक्षित बाहर आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
आग बुझाने के दौरान शटर उठाते समय सत्यनारायण साहू के छोटे बेटे विजय कुमार साहू (30) के दोनों पैर झुलस गए। परिजन उन्हें रात करीब साढ़े चार बजे जिला मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ित ने बताया कि उनके दोनों बेटे विजय और अजय भगवतीगंज-विशुनीपुर में किराना की दुकान चलाते हैं। दुकान का काफी सामान घर में रखा था, वह भी आग में जलकर नष्ट हो गया। घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल पुनीत मिश्रा ने बताया कि छति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें