नगर के सरायफाटक के पास दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग।
बलरामपुर। नगर के सराय फाटक के पास दोना-पत्तल की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का दोना, पत्तल, प्लास्टिक का गिलास सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक मोहम्मद अरशद ने बताया उसकी सरायफाटक के पास किराना और दोना पत्तल की दुकान है। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रात करीब 11:20 बजे कुछ लाेगों ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचा तो देखा दुकान के अंदर से आग की लपटे निकल रही हैं। मोहल्लेवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। अज्ञात कारणों की लगी आग से करीब सात लाख रुपये का सामान का नुकसान हुआ है।