फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गर्भवती की मौत मामले में निजी अस्पताल के संचालक पर एफआईआर

Fri, 26 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में अस्पताल सील कराती टीम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर स्थित एचएफ हेल्थ केयर अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती व गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद विभाग ने संचालक डॉ. राशिद पर एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं सीएचसी सादुल्लाहनगर से मृतकों को निजी अस्पताल भेजने के मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन


24 जून को रेहरा बाजार क्षेत्र के खानपुर गांव के अनिल कुमार की शिकायत पर मामले की जांच बृहस्पतिवार को शुरू हुई थी। आरोप था कि सीएचसी से उनकी गर्भवती पत्नी ममता देवी को एचएफ हेल्थ केयर अस्पताल भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर वापस सीएचसी भेजा गया, लेकिन सीएचसी के चिकित्सकों ने घर ले जाने को कहा। इसी बीच महिला की मौत हो गई, इसमें निजी अस्पताल की लापरवाही के साथ ही सीएचसी के एक चिकित्सक की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पूरे मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। सीएचसी सादुल्लाहनगर के अधीक्षक डॉ. विजय भान ने बताया कि मामले की जांच एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें