फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत में चालक पर एफआईआर

Tue, 04 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-सत्यम वर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के चिल्ही कलां भगवानपुर में स्कूल बस से कुचलकर कक्षा एक के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हादसे में शामिल बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है, जबकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे सुशीला देवी इंटर कॉलेज का कक्षा एक का छात्र सत्यम वर्मा (11) स्कूल बस से घर लौट रहा था। आरोप है कि बस से उतरते समय चालक ने लापरवाही बरतते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया। इससे छात्र सड़क पर गिर गया और बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि बस में क्लीनर मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि यदि क्लीनर होता तो बच्चों को सुरक्षित उतारने में मदद मिल सकती थी और हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन


मृतक के बाबा जनकराम निवासी भगवानपुर मजरा चिल्ही कलां की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने बस चालक राजेंद्र के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को सीज कर दिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें