बलरामपुर के तुलसीपुर में कोरोना से जंग जीतने वाले युवक को सम्मानित करते तहसीलदार।
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय फैजान पब्लिक स्कूल में दो मई को कोरोना पॉजिटिव मिला युवक लेवल-1 हॉस्पिटल गोंडा से स्वस्थ होकर शुक्रवार को घर पहुंच गया। कोरोना से जंग जीतने वाले इस युवक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि फैजान पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में क्वारंटीन युवक की कोरोना रिपोर्ट दो मई को पॉजिटिव मिली थी। युवक का इलाज लेवल-1 हॉस्पिटल गोंडा में चल रहा था। करीब 20 दिनों के बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ होने और रिपोर्ट निगेटिव होने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह जिले में दो लोग कोरोना से जंग जीत कर स्वस्थ हो चुके है।
तुलसीपुर पहुंचने पर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान, शिवपूजन, अरुण कनोजिया व विश्वंभर आदि ने युवक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। युवक को घर भेज दिया गया है।