बलरामपुर के साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार में जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
ललिया/महराजगंज तराई। किसानों के लिए यूरिया खाद की किल्लत परेशानी का सबब बनी हुई है। क्षेत्रीय बी.पैक्स कौवापुर उपशाखा, महाराजगंज तराई में किसानों को निराशा हाथ लगी। समिति के अध्यक्ष सत्यराम वर्मा ने बताया कि अब तक यूरिया खाद का स्टॉक उपशाखा में नहीं आया है।
बुधवार को साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार में यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी। गोदाम प्रभारी रामकबीर यादव ने बताया कि समिति को फिलहाल 230 बोरी यूरिया प्राप्त हुई है, जो किसानों को बांटी जा रही है। उन्होंने कहा कि मांग अधिक होने के कारण सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराना मुश्किल है। उपलब्ध स्टॉक का वितरण पारदर्शी ढंग से किया जा रहा है। जल्द ही अगला स्टॉक आने पर बाकी किसानों को भी खाद उपलब्ध कराई जाएगी।