फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
बलरामपुर के मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज में आयोजित भारोत्तोलन में भाग लेता ​खिलाड़ी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की तरफ से बुधवार को मोहनलाल राम लाल इंटर काॅलेज शिवपुरा में जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न भार वर्ग में विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में एजी हाशमी इंटर कॉलेज, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज, भारतीय विद्यालय इंटर काॅलेज व बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार गुप्त व प्रधानाचार्य अंबरीश कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में सनाविल रजा प्रथम व समीर कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग में आदित्य गुप्त विजेता बने। इसी तरह 73 किलोग्राम भार वर्ग में इसरार, 67 किलोग्राम भार वर्ग में प्रमोद कृष्ण ने पहला स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन कुमार प्रथम व ओवैस राजा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका 50 किलोग्राम भार वर्ग में राधा यादव व 64 किलोग्राम भार वर्ग में मोहिनी वर्मा को पहला स्थान मिला। इस अवसर पर मदन लाल, नसीम अहमद, अभय शंकर कुरील, अर्पण पांडेय, नवीन पाल, पंकज पांडेय, उमेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा
जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अब मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पदक तालिका में जिले का नाम शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें