फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुर द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बाद वह गर्भवती हो गई। बाहर से कमाकर घर लौटे पति ने उसे घर से निकाल दिया। न्याय के लिए पीड़िता अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर था। ससुराल में वह ससुर के साथ रहती थी। ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इसके बाद बाहर से घर लौटे पति ने भी पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता का कहना है कि वह 9 माह की गर्भवती है ऐसे में वह कहां जाए। पीड़िता ने नगर कोतवाली तथा एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल राजितराम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत निस्तारण के लिए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें