फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में खेती की उत्कृष्ट पद्धति जानेंगे किसान

Thu, 05 Sep 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर विधायक ने 50 किसानों के दल को उत्तराखंड किया रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। कृषि भवन कार्यालय से 50 किसानों का दल उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर गया है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ले हरी झंडी दिखाकर किसानों की बस को रवाना किया। पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में जिले के किसान कृषि विश्वविद्यालय में आधुनिक खेती के तौर-तरीका सिखेंगे।
उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि श्री अन्य मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जिले के किसानों को उत्तराखंड भेजा गया है। जिले के किसान पंतनगर में उत्कृष्ट पद्धतियों से हुई खेती का ऑनसाइट अध्ययन करेंगे। इसके माध्यम से उनका क्षमता उत्साहवर्धन किया जाएगा। किसान कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े उन्नतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से नौ सितंबर तक किसान पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में खेती-किसानी से संबंधित आधुनिक तौर-तरीका सीखेंगे। वहां से तरीका सीखकर किसान जिले में उस पद्धति का इस्तेमाल करेंगे। ताकि किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा मिल सके। इस मौके पर विकास कुमार, नाथीराम, मुनिदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें