फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश में भी खाद के लिए कतार में खड़े रहे किसान

विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी समिति ​शिवपुरा में जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया/बलरामपुर। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को कई स्थानों पर छाता लगाकर घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी। सरकहवा, कुशहवा और शिवपुरा स्थित सहकारी समितियों पर खाद वितरण को लेकर किसानों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

सरकहवा में किसानों ने खाद वितरण को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिव पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि खाद उनके गांव की समिति से ही वितरित होनी चाहिए, लेकिन बार-बार स्थान बदलने से परेशानी हो रही है। बरसात में लाइन में लगे किसानों नन्हु, सहदेव, रसूल, निखिल आदि को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव मुकेश कुमार कुछ किसानों को खाद देकर मौके से चले गए।
सुबह पांच बजे से लाइन, नहीं मिली खाद

गैसड़ी। नेपाल सीमा से सटे कुशहवा स्थित किसान सेवा समिति पर सोनगढ़ा, जरवा, मुतेहरा और अकलघरवा समेत दर्जनों गांवों से किसान सुबह पांच बजे से ही जुटे थे। लेकिन शाम तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। थारू समुदाय के लोगों ने बताया कि कई बार फोन करने पर भी सचिव प्रकाश सिंह का फोन नहीं उठा। महिलाओं को भी बारिश में खड़े रहना पड़ा। ग्रामीणों ने डीएम से खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवपुरा समिति पर चार दिन से भटक रहे किसान
हरैया सतघरवा। शिवपुरा (अमवा) समिति पर भी किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी। नानबाबू, बृजलाल, कलावती व मायादेवी समेत कई किसानों ने बताया कि वे बीते चार दिन से समिति का चक्कर काट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि आम किसानों को खाली हाथ लौटाया जा रहा है, जबकि खास लोगों को बिना लाइन खाद दी जा रही है। एडीसीओ विजय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को शिवपुरा समिति पर खाद वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें