फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूरिया के लिए कतार में किसान, पीला पड़ रहा धान

विज्ञापन
बलरामपुर के म​णिपुर बाजार में खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़ ।-संवा
विज्ञापन
गौरा चौराहा/हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। खरीफ सीजन में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। खेतों में धान की बढ़वार रुक गई है और पौधे पीले पड़ने लगे हैं। हालात यह हैं कि किसान कई-कई दिनों से खाद के लिए सहकारी समितियों और दुकानों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

किसान राजेश, निशाहु खान, अशर्फी विश्वकर्मा, राम अवतार यादव व करीमुल्ला खान आदि का कहना है कि खाद न मिलने से फसलें खराब होने के कगार पर हैं। लिलवा क्षेत्रीय सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि समिति पर 301 बोरा यूरिया है, लेकिन मांग अधिक है, किसान सुबह से कतार में लगे रहते हैं। बीरपुर कला समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि समिति पर 410 बोरा यूरिया मौजूद है, जिसे खतौनी और आधार देखकर किसानों को वितरित किया जा रहा है। एक एकड़ पर एक बोरा के हिसाब से खाद दी जा रही है। हरैया के मणिपुर बाजार स्थित खाद की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। किसानों ने प्रशासन से उर्वरक की कालाबाजारी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें