फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता अभियान से बढ़ी किसानों की आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जागरूकता अभियान से किसानों के आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है। मेले व गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विकास भवन परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय मेला लगाकर रबी फसलों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत कृषि से जुड़ी योजनाओं को जानने के लिए गोष्ठी व मेले में जिले भर के किसान जुटे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किसान मेले की शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक व जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के आय को बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते सभी किसानों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 में संचालित नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत विकास भवन परिसर में एक दिवसीय रबी तिलहन मेला लगाया गया है। कृषि मेले में रबी के फसलों का प्रदर्शन किया गया।
एक दिवसीय मेले में कृषि, गन्ना, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, पंचायती राज, बाल विकास पुष्टाहार, पूर्ति व समाज कल्याण सहित सभी विभागों के स्टाल लगाकर किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के तौर-तरीके बताए गए। गोष्ठी में सभी ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को बताया।
पूर्ति निरीक्षक सदर इंद्रभान वर्मा ने विभाग का स्टाल लगाकर कार्डधारकों को हर माह मिलने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी सुवॉश चंद्रा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार, व डीपीओ राजेंद्र कुमार आदि ने अपने विभाग में किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी व ब्लॉक प्रमुख गैड़ास बुजुर्ग राकेश तिवारी आदि ने मेले व गोष्ठी के आयोजन पर खुशी जताई और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को काफी लाभ मिलेगा और किसानों के आय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें