फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूरिया न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, नारेबाजी

Sat, 19 Jul 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने कमदी खुर्द साधन सहकारी समिति पर जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। हंगामा तब शुरू हुआ जब सचिव 10 किसानों को खाद देने के बाद वितरण बंद कर आधार कार्ड लेकर कहीं चले गए। ऐसे में भूख-प्यास से परेशान किसानों का सब्र टूट गया।
विज्ञापन

किसान अयोध्या, रामेश्वर, मुन्ने, शोभाराम, मुन्डे, संचित, कुसुम, सीमा, गीता देवी ने बताया कि धान, गन्ना, सब्जी की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करने का समय चल रहा है। निजी दुकानदार 450 रुपये प्रति बोरी रात के अंधेरे में दे रहे हैं। साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा था कि 10 किसानों को यूरिया देने के बाद सचिव गायब हो गए साथ में किसानों के आधार कार्ड भी ले गए।
ननकू, रामजी, तेवारी यादव, काली प्रसाद, जमुना लाल ने बताया कि खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। जिम्मेदार अफसरों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत एआर सहकारिता अमरेश मणि तिवारी ने बताया कि एडीओ कोऑपरेटिव जनार्दन यादव को भेज कर समिति पर किसानों को यूरिया खाद वितरित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें