फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंभरी में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को उन्नतशील खेती के बारे में जानकारी देते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कनुजीवीडू सीड्स के अधिकारी अरविंद तिवारी ने कहा कि उन्नत प्रजाति का बीज बोने से पैदावार अधिक होगी। पैदावार अधिक होगी तो किसानों को मुनाफा भी अधिक होगा। उन्होंने किसानों को धान, गेहूं, गन्ना, अरहर, सरसों एवं मसूर आदि की उन्नत प्रजाति के बीज के बारे में जानकारी दी।
कृषि विशेषज्ञ योगेंद्र शुक्ला ने कहा कि तराई क्षेत्र होने तथा चीनी मिलों की उपलब्धता के कारण यहां गन्ने की फसल अधिक बोई जाती है। गन्ने की फसल के साथ-साथ यदि किसान सह फसली खेती करें तो अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि धान व गेहूं के साथ सब्जी व मसालों की खेती से भी लाभ मिल सकता है बशर्ते किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करें। इस अवसर पर राम सजीवन, रमन वर्मा, चंद्र गोपाल, विनय मिश्रा व मिनती राम यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें