फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाद के लिए भटक रहे किसान, समिति पर दो दिन से ताला

विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी समिति मथुरा बाजार में खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति पर खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। समिति पर दो दिन से ताला लटक रहा है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंचे, खाद वितरण न होने से मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसान मंसाराम ने बताया कि दो दिन से समिति के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन खाद उपलब्ध होने के बावजूद नहीं मिल रही है। बड़का ने कहा कि समय पर खाद न मिलने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। समिति प्रभारी राम कबीर यादव ने बताया कि दो दिनों से खाद का वितरण सिंहपुर सहकारी समिति से कराया जा रहा था। ललिया समिति में करीब 250 बोरी खाद उपलब्ध है, जिसे सोमवार से बांटा जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें